श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी

Lok Sabha Election 2024 | 4th Phase voting | shreshth bharat |

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: देशभर में सात चरणों के तहत लोकसभा चुनाव होना है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इनमें शाहजहांपुर , खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई , मिश्रिख , उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा सीटे शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होना है।

इन सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए 130 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इन उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 2 करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे, जिनमें एक करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष मतदाता, एक करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन सभी 13 सीटों पर कुल 26588 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र 2498 उन्नाव लोकसभा सीट में हैं।

इस चरण में सबसे दिलचस्प चुनाव कन्नोज का है, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा, उन्नाव में मौजूदा भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा की अनु टंडन से है। बता दें, चौथे चरण में यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, इन सभी सीटों पर साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज