Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फोर्ड ने किया था रतन टाटा का अपमान, ऐसे लिया बदला

Ratan Tata का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Ratan Tata Passed Away| SHRESHTH BHARAT

Ratan Tata Passed Away: भारत के मशहूर बिजनेसमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 86 साल की उम्र में 9 अक्टूबर की रात 11 बजे निधन हो गया। वे टाटा संस के मानद चेयरमैन थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और आनंद महिंद्रा समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

28 दिसंबर 1937 को हुआ था जन्म

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वे टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा के परपोते थे। टाटा 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन रहे।

रतन टाटा ने 1998 में टाटा इंडिका नाम की कार बनाई। यह देश की पहली स्वदेशी कार थी। हालांकि, इससे कंपनी घाटे में चली गई और टाटा ने अपने कार को बिजनेस को बेचने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने 1999 में अमेरिका की मशहूर कंपनी फोर्ड से बात की।

फोर्ड ने किया रतन टाटा का अपमान

रतन टाटा की फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड के साथ मीटिंग तय हुई। इस मीटिंग में टाटा को अपमानित होना पड़ा, क्योंकि फोर्ड ने बयान दिया कि वे टाटा के कार कारोबार को खरीदकर उन पर एहसान कर रहे हैं। मीटिंग के बाद टाटा ने कर कारोबार को बेचने का फैसला कैंसिल कर दिया।

Ratan Tata Successor: रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा उनकी विरासत? रेस में शामिल हैं ये नाम

साल 2008 यानी 9 साल बाद स्थिति काफी बदल गई। फोर्ड दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई। तब टाटा में फोर्ड के दो पॉपुलर प्रोडक्ट जगुआर और लैंड रोवर को 2.3 बिलियन डॉलर में खरीदा। आज इसकी कीमत 19 हजार करोड़ है।

2008 में लॉन्च किया नैनो

इसके अलावा, टाटा ने जब मुंबई की तेज बारिश में चार लोगों को बाइक पर भींगते हुए देखा तो उन्होंने नैनो कार बना डाला। इसकी कीमत एक लाख रुपये रखी गई थी। इसे 2008 में लॉन्च किया गया था। रतन टाटा कहा करते थे कि मैं सही फैसले में विश्वास नहीं करता। पहले मैं फैसले लेता हूं। फिर उसे सही साबित करता हूं। (Ratan Tata Passed Away)

रतन टाटा नहीं रहे, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड