Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लाओस यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, 21वें आसियान-भारत समिट में होंगे शामिल

पीएम मोदी 10वीं बार आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा आसियान देशों के अन्य शासनाध्यक्षों के साथ करेंगे।
PM Modi Laos Visit| SHRESHTH BHARAT

PM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय (10 और 11 अक्टूबर को) लाओस की यात्रा पर रहेंगे। वह भारत से लाओस के लिए रवाना हो चुके हैं। लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के पीएम सोनेक्से सिफांडोन के खास निमंत्रण पर पीएम मोदी की यह यात्रा हो रही है।

पीएम मोदी की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि लाओस इस समय आसियान की अध्यक्षता कर रहा है और पीएम 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।  

10वीं बार लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी 10वीं बार आसियान-भारत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा आसियान देशों के अन्य शासनाध्यक्षों के साथ करेंगे। इसके साथ ही वह परस्पर संबंधों की दिशा भी तय कर सकते हैं।

Ratan Tata Successor: रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा

दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कही यह बात

लाओस रवाना होते समय पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मैं रवाना हो रहा हूं। इस यात्रा (PM Modi Laos Visit) के दौरान विभिन्न विश्व नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत भी होंगी। हम अपनी एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक पूरे कर रहे हैं, जिसके कारण हमारे देश को काफी लाभ हुआ है। इसलिए यह केवल खास साल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड