Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ratan Tata Successor: रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा उनकी विरासत? रेस में शामिल हैं ये नाम

रतन टाटा की अपनी कोई संतान नहीं है, जिस कारण उनका उत्तराधिकारी कौन होगा ये क्लियर नहीं है। लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन 33.7 ट्रिलियन रुपये के टाटा के साम्राज्य की कमान अपने हाथों में लेगा?
Ratan Tata Successor|SHRESHTH BHARAT

Ratan Tata Successor: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो चुका हैं। उनके निधन के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा हैं कि उनके बाद अब कौन टाटा समूह की जिम्मेदारी संभालेगा? कारोबार जगत और समाजसेवा दोनों क्षेत्रों में रतन टाटा एक मिसाल रहे हैं।

रतन टाटा की अपनी कोई संतान नहीं है, जिस कारण उनका उत्तराधिकारी कौन होगा ये क्लियर नहीं है। लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन 33.7 ट्रिलियन रुपये के टाटा के साम्राज्य की कमान अपने हाथों में लेगा?

नोएल टाटा की दावेदारी सबसे मजबूत?

रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारी में नोएल टाटा का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के लिए उनका नाम सबसे पहले सामने आ रहा है। हालांकि, उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके तीनों बच्चों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  

नोएल टाटा के तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। साथ ही रतन टाटा के एक भाई भी हैं, जिनका नाम जिमी टाटा हैं। वह टाटा समूह की गतिविधियों से दूर रहते हैं।

नोएल के तीनों बच्चों संभाल रहे यह जिम्मेदारी

बेयज बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से पढ़ीं माया (34) टाटा समूह के भीतर महत्वपूर्ण पद को संभाल रही हैं। माया ने टाटा डिजिटल और टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनका टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में भी एक महत्वपूर्ण योगदान था।

रतन टाटा नहीं रहे, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

लीह टाटा

लीह टाटा (39) तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उन्होंने काफी योगदान दिया है। वह फिलहाल Indian Hotel Company के ऑपरेशन देख रही हैं। स्पेन के IE Business School से पढ़ीं लीह ने ताज होटल्स रिजॉर्ट्स और पैलेसेज को एक्सपेंड करने में अहम भूमिका निभाई है (Ratan Tata Successor)।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस को पछाड़ा

नेविल टाटा

Toyota Kirloskar Group की मानसी किर्लोस्कर से शादी करने वाले नेविल टाटा (32) फैमिली बिजनेस में काफी रुचि रखते हैं । वह Star Bazaar के मुखिया हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग