श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने गुजरात से जेपी नड्डा, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को नामित किया

Rajya Sabha Election 2024 | Gujarat | Maharastra | jp nadda | ashok chavan | bjp | shreshth bharat |

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गुजरात से जेपी नड्डा और महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजने के फैसला किया है। भाजपा ने बुधवार यानि आज पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण को मैदान में उतारा है। नड्डा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद अशोक चव्हाण की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की गई। चव्हाण का यह कदम महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के अन्य पार्टियों में शामिल होने के बाद आया है। दरअसल, काग्रेंस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र में काग्रेंस के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। जहां सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए, वहीं देवड़ा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में चले गए।

राज्यसभा चुनावों के लिए गुजरात से भाजपा ने अपनी नई लिस्ट में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के अलावा तीन ओर उम्मीदवारो के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने गुजरात से गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और डॉ. जशवंतसिंह परमार को मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी और डॉ अजीत गोपछड़े को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।

इससे पहले आज भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराई को मैदान में उतारा गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी