Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अवनीत कौर पर ज्वेलरी ब्रांड ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, चैट किए पोस्ट

Avneet Kaur Fraud: साल 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अवनीत कौर अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्नसल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अवनीत कौर पर एक ज्वेलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
Avneet Kaur Fraud

Avneet Kaur Fraud: साल 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अवनीत कौर अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल और पर्नसल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अवनीत कौर पर एक ज्वेलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ज्वेलरी ब्रांड ने इस मामले से जुड़े कुछ सबूत सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं।

क्या लगे हैं अवनीत कौर पर आरोप?

ज्वेलरी ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री पर शोषण का आरोप लगाया। इसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस ने उनके ब्रांड की ज्वेलरी फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन कई बार वादा करने के बाद भी उनके ब्रांड को क्रेडिट नहीं दिया। इसके बाद जब ब्रांड ने एक्ट्रेस को याद दिलाया तो एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया। इसी के ब्रांड ने एक्ट्रेस के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

पोस्ट में नहीं किया टैग- ब्रांड

इस पोस्ट में ब्रांड की ओर कहा गया कि एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपनी हालिया यूरोप यात्रा के लिए हमारे ब्रांड RANG से ज्वेलरी खरीदी। हमारी उनकी स्टाइलिस्ट से बातचीत हुई थी। हमारे पीसेस पहनने के बदले में अवनीत अपने सोशल मीडिया पोस्ट में RANG को टैग करने के लिए सहमत हो गईं। 29 जून 2024 को हमने उन्हें डबल फ्लोरल इयररिंग्स, ट्विस्टेड लूप हैंडकफ ब्रेसलेट और लीफ मोटिफ इयररिंग्स सहित 9 पीस भेजे। ये भरोसा करके कि वह अपनी कमिटमेंट पूरी करेंगी।’

ब्रांड्स को एक्ट्रेस ने नहीं दिया क्रेडिट

‘अपने महीने भर के यूरोप वेकेशन में अवनीत ने हमारी ज्वेलरी को करीब 7 बार पहना, लेकिन उन्होंने सिर्फ लग्जरी ब्रांड्स को ही अपने पोस्ट में मेंशन किया। जब अवनीत ने अपनी पहली पोस्ट में हमारे ब्रांड को टैग नहीं किया, तो हमने उसके स्टाइलिस्ट से संपर्क किया। इसके जवाब में स्टाइलिस्ट ने कहा कि उन्होंने अवनीत से बात की, जो एक अलग पोस्ट में एक और ड्रेस के साथ हमारे ब्रांड को श्रेय देने के लिए सहमत हुईं।

अरे मैं उन्हें भुगतान कर दूंगी, कितना है- अवनीत कौर

जब अवनीत ने दोबारा पोस्ट किया तो भी उन्होंने क्रेडिट नहीं दिया। फिर हमने स्टाइलिस्ट को एक बार फिर मैसेज करके पूछा कि अवनीत ने हमारे ब्रांड को श्रेय क्यों नहीं दिया। अवनीत ने स्टाइलिस्ट को जवाब देते हुए कहा, “अरे मैं उन्हें भुगतान कर दूंगी, यह कितना है”। हमने यह समझाते हुए जवाब दिया कि यह पैसे के बारे में नहीं था, बल्कि जो तय किया गया था, उस पर कायम रहने के बारे में था और हमने अवनीत के लिए ज्वेलरी क्यों मंगवाई थी।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग