श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘2027 तक महाशक्ति बनेगा देश’, PM मोदी के नेतृत्व को लेकर बोले राजनाथ

Rajnath Singh

हरियाणा के रोहतक पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत देश 2027 तक महाशक्ति बन जाएगा। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि यह क्षमता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही है कि हमारा देश सीमा पार दुश्मनों को घुसकर मारता है। रक्षामंत्री बीजेपी की विजय संकल्प रैली में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ही रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। रैली में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

रोहतक लोकसभी सीट से कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा के नामांकन में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी खुद ही ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ तमाम नेता कार्यकर्ता भी ट्रैक्टर पर सवार दिखे।

भारत को कान खोलकर सुनती है दुनिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी सरकारों पर भी कड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले भारत की बात को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन अब कान खोलकर सुनती है। राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2027 तक भारत देश महाशक्ति बन जाएगा। यह मोदी के नेतृत्व की ही क्षमता है कि भारत सीमा पार भी दुश्मनों को मार सकता है। उन्होंने इसको लेकर वर्मा व बालाकोट का उदाहरण भी दिया।

अटल जी की तारीफ में बोले राजनाथ 

रक्षामंत्री ने विजय संकल्प रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में ही भारत दुनिया की 11वीं आर्थिक शक्ति बना था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी इसे आगे नहीं बढ़ा पाई, लेकिन मोदी सरकार के 10 साल के शासनकाल में भारत अब पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज