श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rajasthan: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को पटना में आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है तबीयत

Assembly Speaker Vasudev Devnani: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सीने में दर्द हुआ, जिसके तुरंत बाद ही उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Assembly Speaker Vasudev Devnani

Assembly Speaker Vasudev Devnani: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सीने में दर्द हुआ, जिसके तुरंत बाद ही उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, डॉक्टरों ने उनकी तबियत के बारे में बताया है कि अब उनकी स्थिति में सुधार है और उनको हार्ट अटैक आने की सूचना दी जा रही थी, जिसके बारे में एसएमएस के डॉक्टरों को अलर्ट किया है।

बता दें कि देवनानी सोमवार को पटना में आयोजित 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उनके सीने में दर्द उठने लगा था, जिसके बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कौन है वासुदेव देवनानी

बता दें कि वासुदेव देवनानी का जन्म अजमेर में हुआ था। उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद वह उदयपुर में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन बने और उनका विवाह रिटायर्ड स्कूल शिक्षिका इंदिरा देवनानी से हुआ है। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।

कैसा रहा है राजनीतिक करियर

अजमेर उत्तर के निवर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। 2018 में हुए चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। कांग्रेस के उम्मीदवार, महेंद्र सिंह रलावता को हराया था। अजमेर उत्तर के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव आए। 2013 में, भाजपा के वासुदेव देवनानी कांग्रेस के डॉ. श्रीगोपाल बाहेती को 20,479 वोटों के प्रभावशाली अंतर से पीछे छोड़कर विजयी हुए थे। दूसरी ओर, 2008 का चुनाव बेहद रोमांचक था, क्योंकि वासुदेव देवनानी ने डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के खिलाफ सिर्फ 688 वोटों की मामूली बढ़त के साथ सीट हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य