श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

RAHUL GANDHI | BHARAT JODO NYAY YATRA | UTTAR PRADESH | VARANASI | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में पहुंच गई है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की यात्रा आज वाराणासी के अलग-अलग रास्तों से होकर गुजरेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 35वें दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रवेश कर चुकी है। यूपी में अपनी यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने काशी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की साथ ही बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। वाराणसी के गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर राहुल गांधी यात्रा करेंगे। वह गोदौलिया में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तबीयत बिगड़ने की वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकी। दरअसल, वह पहली बार शुक्रवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा यात्रा में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन तबीयत बिगड़ जाने की वजह से प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाई। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि ‘’मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।‘’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी