श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को बिहार को देंगे वंदे भारत ट्रेन, रामलला के होंगे सीधे दर्शन

BJP | VANDE BHARAT Train | PM NARENDRA MODI | SHRESHTH BHARAT

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है वंदे भारत ट्रेन अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन के लिए जल्द ही पटना को एक सौगात देने जा रही है। यह ट्रेन पटना से लखनऊ वाया अयोध्या तक चलेगी। पटना से लखनऊ के बीच वंदे भारत शुरू होने से बिहार वासियों के लिए अयोध्या जाना और भी आसान हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री और आरा से सांसद आरके सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पटना लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को स्वीकृति मिल गई हैं। जिसे प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे।

बिहार के वासियों के लिए राम मंदिर और विश्वनाथ का दर्शन करना अब और आसान हो गया हैं। पटना से लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों को जोड़ती हुई अयोध्या के निकलेगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना से लखनऊ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों शहरों के बीच ट्रायल रन शुक्रवार को पूरा होगा। ट्रेन लखनऊ से पटना की दूरी 8 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी, हालांकि पटना से आने में 20 मिनट ज्यादा लगेंगे। ट्रायल रन के दौरान शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6:05 बजे रवाना हुई और चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म-1 पर दोपहर 2:25 बजे पहुंची। करीब 55 मिनट बाद ट्रेन दोपहर 3:20 बजे वापस रवाना हुई। ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में क्रू मेंबर के अलावा कुछ अफसर ही शामिल थे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डीडीयू वाराणसी, जौनपुर, साहिबगंज, अकबरपुर से होते हुए अयोध्या से लखनऊ तक जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन के बारे में कहा जा रहा है कि यह ट्रेन हफ्ता में 6 दिन चलेगी वहीं इस ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वंदे भारत ट्रेन की खासियत रही है कि यह एक दिन में ही पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी और उसी दिन वापस भी आ जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला