Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी ने उठाया ऐसा कदम बौखला गया चीन, जानिए पूरी ख़बर

INDIAN ARMY | BJP | CHINA | BORDER | SHRESHTH BHARAT

मोदी सरकार के एक कदम से चीन बौखला गया है, उसकी बौखलाहट इतनी है चीन ने अपने प्रवक्ता के जरिए मोदी सरकार के इस कदम की आलोचना तक कर डाली। भारत ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा को मजबूत करने के लिए करीब 10000 सैनिकों की एक टुकड़ी को तैनात किया है। भारत के इस रणनीति के बाद चीन में बौखलाहट हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि विवादित सीमा पर और सैनिक तैनात करने का भारत का ये कदम तनाव को कम करने के लिए अनुकूल नहीं है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की सीमा पर कई सालों से तनाव जारी हैं। फिलहाल यह तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा को मजबूत करने के लिए अपने पश्चिमी सीमा से हटाकर 10000 सैनिकों की एक टुकड़ी को उत्तरी सीमा के नजदीक तैनात कर दिया है। भारत के इस रणनीति कदम के बाद चीन में बौखलाहट देखी गई। बौखलाहट इतनी थी कि चीन के प्रवक्ता मीडिया में आकर बयान देने लग गए।

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मौनिंग ने कहा हम भारत के साथ मिलकर सीमा और उसके आसपास के क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए काम करने को तैयार हैं। लेकिन सीमा को लेकर भारत के कदम शांति स्थापित करने के पक्ष में नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग