Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लंच बॉक्स में नॉनवेज लाया था छात्र, प्रिंसिपल ने काट दिया नाम; BSA ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने पांच साल के एक छात्र को इसलिए स्कूल से निकाल दिया क्योंकि वह कथित तौर पर क्लास में मांसाहारी खाना लाया था। अब स्कूल प्रिंसिपल और छात्र की मां के बीच बहस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UP News: | shreshth bharat

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने पांच साल के एक छात्र को इसलिए स्कूल से निकाल दिया क्योंकि वह कथित तौर पर क्लास में मांसाहारी खाना लाया था। अब स्कूल प्रिंसिपल और छात्र की मां के बीच बहस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला अमरोहा के एक प्राइवेट स्कूल का बताया जा रहा है। बच्चे की मां ने स्कूल प्रिंसिपल का वीडियो बनाया था। वीडियो में बच्चे की मां और प्रिंसिपल के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।

प्रिंसिपल ने लगाए आरोप

स्कूल के प्रिंसिपल का आरोप है कि छात्र लगातार मांसाहारी भोजन ला रहा था। कथित वीडियो में प्रिंसिपल ने मां से कहा कि आपका बच्चा कहता है कि वह सभी को मांसाहारी भोजन खिलाकर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करना चाहता था। वह हिंदू मंदिरों को नष्ट करना चाहता था। मैं अब उसे पढ़ाना नहीं चाहता। हमने उसे निकाल दिया है।

बच्चे की मां ने कही यह बात

वहीं, महिला ने बताया कि उसका बेटा पिछले तीन महीनों से शिकायत कर रहा है कि उसकी कक्षा के छात्र सिर्फ ‘हिंदू-मुस्लिम’ करते हैं। वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चे को सुबह से ही कक्षा में बैठने नहीं दिया गया।

UP: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कार और एक ऑटो की टक्‍कर; 5 की मौत

मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित

वीडियो वायरल होने पर अमरोहा की मुस्लिम समिति ने जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने और स्कूल की संबद्धता निलंबित करने की मांग की है। वहीं, अमरोहा के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की एक टीम गठित की और उन्हें तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा।

सीतापुर में मानवता शर्मसार, 70 साल के बुजुर्ग ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जिसमें टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (UP News)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना