श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

जनता को बड़ी राहत 32 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

LPG | GAS | CYLINDER | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

आज नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। नए वित्त वर्ष से पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है।राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपए कम हो गए हैं तो वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 32 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 31 रुपए 50 पैसे घटी है। आपको जानकारी दे दें, एलपीजी के रेट में यह कटौती केवल कमर्शियल सिलेंडरों में हुई है। वहीं, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

IOC द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1764.5 रुपए का मिलेगा। पहले यह 1795 रुपए का मिल रहा था। कोलकाता में अब यह सिलेंडर 1911 रुपए की जगह 1879 रुपए में मिलेगा। मुंबई में अब इस सिलेंडर की कीमत 1717.5 रुपए हो गई है इससे पहले यह 1749 रुपए का मिलता था वहीं चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1930 रुपए में मिलेगा।

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपए हो गए हैं जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 1811.5 बनी हुई है। पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.5 में मिलेगा यहां पर घरेलू सिलेंडर की कीमत 839 रुपए है। पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 इतने रुपए में मिलेगा तो वहीं घरेलू सिलेंडर पुराने रेट से 901 रुपए में मिलेगा। ‌


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम