Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

1,800 करोड़ रुपये के नोटिस के बाद IT ने कांग्रेस को दिए दो और बड़े झटके!

congress IT notice

कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1,823.08 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर टैक्स आतंकवाद का आरोप लगाया था। कांग्रेस का कहना था कि जिस पैमाने के आधार पर उसको इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है उसके हिसाब से तो भाजपा को भी नोटिस मिलना बनता है।

अब इस नोटिस के मिलने के एक दिन बाद पार्टी के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस को दो और नोटिस भेजे गए हैं। आईटी विभाग ने ये नोटिस बीती रात ही भेज दिए थे। अब इनकम टैक्स की डिमांड के जवाब में कांग्रेस ने वीकेंड पर देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

30 मार्च को जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि अब तक छह नोटिस आ चुके हैं। दो और नोटिस बीती रात आए थे। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षियों को पूरी तरह कुचलना चाहती है।

इसी बीच कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और स्टेट पार्टी प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार ने भी दावा किया कि उनके पास भी नोटिस आया है। शिवकुमार ने तो ये भी कहा कि उन्होंने ये मामले पहले ही निपटा दिए थे। फिर भी नोटिस भेज दिया। उन्होंने इसको लोकतंत्र की हत्या बताया।

बता दें, कांग्रेस को जो नोटिस दिया गया है वो असेसमेंट ईयर 2017-18 से 2020-21 तक का है और इसमें पेनाल्टी के अलावा ब्याज भी शामिल है। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया था।  हाल में ही कांग्रेस ने इनकम टैक्स अपील ट्रिब्यूनल में शिकायत दर्ज कराई है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग