Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राज्यसभा में अब BJD भी हुई खिलाफ, कैसे बहुमत का आंकड़ा पार करेगी बीजेपी?

शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से नामित बीजेपी के चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया, जिसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या घटकर 86 हो गई है। वहीं, NDA की बात करें तो उसके पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकत है, जो बहुमत से काफी कम है।
Rajya Sabha| SHRESHTH BHARAT

Rajya Sabha: बीजेपी को लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया। यही हाल अब राज्यसभा में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, पार्टी के सदस्यों की संख्या राज्यसभा में 90 से नीचे आ गई है, जिस कारण बीजेपी राज्यसभा में पूर्ण बहुमत से हाथ धो बैठी है।

शनिवार को केंद्र सरकार की तरफ से नामित बीजेपी के चार सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया, जिसके बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या घटकर 86 हो गई है। वहीं, NDA की बात करें तो उसके पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकत है, जो बहुमत से काफी कम है।

Rajya Sabha में फिलहाल हैं इतने सदस्य

बता दें कि Rajya Sabha में फिलहाल 226 सदस्य हैं और 19 सीटें अभी खाली हैं। जो 19 सीटें खाली हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं। बाकी की 11 सीटें अलग-अलग राज्यों से हैं। इन खाली सीटों में असम, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा जैसे राज्य है। राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के कारण भी इनमें से कई सीटें खाली हुई हैं।

विकास को 7 बार सांप ने काटा? CMO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ये मनोनीत सांसद हुए रिटायर

शनिवार को बीजेपी के चार मनोनीत सांसद महेश जेठमलानी, सोनल मानसिंह, राम सकल और राकेश सिन्हा रिटायर हो गए। वहीं, एनडीए की संख्या 101 है, जो बहुमत के आंकड़े से 113 से कम है, लेकिन बीजेपी को 7 मनोनीत और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य अभी भी बीजेपी के साथ है। लिहाजा एनडीए का आंकड़ा 109 माना जा रहा है। ऐसे में सरकार को ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने के लिए YSR कांग्रेस (11) और AIADMK (4) की मदद लेनी पड़ सकती है। बता दें कि वर्तमान में बीजेपी के पास 86, AIADMK के पास 4 और YSR कांग्रेस के पास 11 सीटें हैं।

समझें नंबर गेम

पिछले कार्यकाल से ही BJD (9) और BRS (4) का समर्थन एनडीए को मिल रहा है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा बदल गया है, क्योंकि बीजेडी इस बार सरकार के खिलाफ है। बता दें कि जल्द ही 4 सीटों पर राष्ट्रपति की ओर से मनोनयन होना है। बाकी के बचे 11 अन्य सीटों पर उपचुनाव होगा। जिन 11 सीटों पर उपचुनाव होना हैं, उनमें से 10 सीटों पर तो एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। इसके बाद बीजेपी 100 के करीब और एनडीए को बहुमत मिल सकती है। कांग्रेस के पास अभी 26 सांसद है जो नेता विपक्ष की कुर्सी बचाए रखने के लिए जरूरी 25 सीटों से केवल एक ज्यादा है।

क्या है मुकेश सहनी के पिता की हत्या का राज? पुलिस को मिले ये अहम सुराग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा