श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Noida Snake Venom Case में दो और लोग हुए गिरफ्तार

Noida Snake Venom Case

Snake Venom Case: सांपों के जहर का मामला यूट्यूबर एल्विश यादव पर भारी पड़ा है। इस मामले में दो और लोगों पर भी कार्रवाई हुई है। नोएडा पुलिस का कहना है कि ये लोग रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करते थे। एल्विश की रेव पार्टी में भी यही होता था।

इन आरोपियों के नाम ईश्वर और विनय हैं। इन दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों एक सपेरे के संपर्क में थे। राहुल नाम का ये सपेरा पहले ही पुलिस गिरफ्त में है। अब तक इस मामले में सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

मामले को देख रहे डीसीपी स्टाफ ऑफिस ने बताया है कि एल्विश की गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद दो और लोगों को हिरासत में लिया गया। ईश्वर और विनय नाम के लोग राहुल नाम के सपेरे के संपर्क में थे। ईश्वर नाम का शख्स बैंकेट हॉल चलाता है और वो सांपों के जहर को मंगवाता रहता था।

दूसरा शख्स विनय एल्विश का पक्का दोस्त बताया जा रहा है। जबकि विनय और ईश्वर आपस में खास दोस्त हैं। विनय पार्टियां कराता था जिसमें ईश्वर उसकी मदद करता था। एल्विश भी विनय के जरिए पार्टी कराता था। अब दोनों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, एल्विश यादव चर्चित यूट्यूबर हैं जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 भी जीता है। उन्होंने हाल ही में एक और यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ मारपीट की थी जो बाद में पब्लिसिटी स्टंट साबित हुई। फिलहाल इस ये मामला हाई प्रोफाइल हो गया है और एल्विश फंस गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी