Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आयुष-अहान का अंतिम संस्कार हुआ, साजिद के पिता और चाचा पुलिस हिरासत में

Badau Murder

Badaun Murder: बदायूं में डबल मर्डर से पूरे इलाके का माहौल बहुत संवेदनशील बना हुआ है। हत्यारोपी साजिद द्वारा मारे गए दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार हो गया है। इससे पहले जब पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव घर पहुंचा था तो लोगों के चेहरे पर शिकन और गुस्सा देखा जा सकता था।

बच्चों का अंतिम संस्कार हुआ

13 और 6 साल के इन बच्चों का अंतिम संस्कार कछला के गंगा घाट पर हुआ। पुलिस ने आरोपी साजिद को भी मार गिराया था। इसके बाद उसका भी पोस्टमार्टम कर दिया गया है। उसको भी आज ही दफनाया जाएगा।

साजिद के पिता-चाचा को पुलिस ने उठाया

इस मामले में साजिद के भाई जावेद का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जावेद भी पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा साजिद के पिता और चाचा को भी हिरासत में लिया गया है। साजिद के पिता अपने बेटे की करतूत पर शर्मिंदा दिखे। उनको कहना था कि साजिद को अपने किए की सजा उचित ही मिली है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि अभी यहां की स्थिति कंट्रोल में है। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात है। बच्चों के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। हत्या का कारण अभी भी क्लियर नहीं है। जावेद के पास जरूर कुछ जानकारी हो सकती है।

ऐसे हुआ ये मर्डर

ये घटना बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी के पास हुई थी। यहां से मात्र आधा किलोमीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम को वारदात हुई। मृतक बच्चों के पिता का विनोद ठाकुर है। उनके घर के सामने ही साजिद नाई का काम करता है। रिपोर्ट के मुताबिक उसने जावेद के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है।

हत्या के करीब तीन घंटे बाद साजिद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। जिन बच्चों का मर्डर हुआ उनके नाम आयुष और अहान थे और उम्र क्रमशः 13 व 6 साल थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग