NEET UG Case: CBI की टीम ने NEET-UG में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में झारखंड के हजारी बाग से अमन सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि वह इस मामले का मास्टरमाइंड है।
CBI has arrested Aman Singh from Hazaribagh, Jharkhand for his alleged role in a matter related to alleged irregularities in NEET UG. He was a kingpin in the case: CBI Sources pic.twitter.com/pZ3PUpEo0O
— ANI (@ANI) July 3, 2024
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की ओर से अब तक कुल 4 चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले CBI ने हजारीबाग से जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया था।
बिहार के लर्न एंड प्ले स्कूल में पढ़ाया था पेपर
जांच एजेंसी का कहना है कि कहीं, पूरे पेपर लीक की घटना एक ही राज्य से तो नहीं जुड़ी है। CBI का मानना है कि पेपर लीक से संबंधित ज्यादा से ज्यादा घटना बिहार से निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं, बिहार की स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक मामले में चिंटू, प्रभात रंजन और संजीव मुखिया के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक शख्स का नाम मनीष प्रकाश है। कहा जा रहा है कि इसी शख्स ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए बुक कराया था।
NEET Paper Leak Case : CBI को मिली इन आरोपियों की रिमांड
पेपर लीक का सरगना बिहार- CBI
जानकारी के मुताबिक, CBI ने सभी राज्यों की पुलिस से मामले से जुड़ी फाइलों को ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मामले का मुख्य सरगना बिहार को ठहराया है, क्योंकि इसी राज्य में सबसे पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी। वहीं, CBI पेपर लीक से जुड़ी सभी लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच करेगी।