Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लालकृष्ण आडवाणी की एक हफ्ते में दूसरी बार बिगड़ी तबीयत, जानें कैसा है हाल

Lal Krishna Advani admitted in apollo hospital: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है...
Lal Krishna Advani | apollo hospital | shreshth bharat

Lal Krishna Advani admitted in apollo hospital: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें बुधवार की देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हफ्ते में दूसरी बार उनकी तबीयत खराब हुई है।

दरअसल, इससे पहले 26 जून को भी तबीयत बिगड़ने पर लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी एम्स के जेरिएट्रिक विभाग (AIIMS’s Geriatric Department) के डॉक्टरों की देखरेख और निगरानी में थे, उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी करने के लिए उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, ”आडवाणी को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, झारखंड के 13वें सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन

इसी साल मिला है भारत रत्न

आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से ही लाल कृष्ण आडवाणी राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 30 मार्च को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

CBI ने NEET पेपर मामले में झारखंड के हजारीबाग से एक शख्स को किया

बता दें, इससे पहले साल 2015 में आडवाणी जी को पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। वहीं, लालकृष्ण आडवाणी 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक देश के गृह मंत्री रह चुके है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड