श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

NEET Paper Leak Case: मुख्य आरोपी के खिलाफ EOW ने की बड़ी कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि संजीव मुखिया की 144 प्रतिशत संपत्ति बढ़ चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि संजीव मुखिया एक कॉलेज में कार्यरत हैं।
NEET Paper Leak Case

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि संजीव मुखिया की 144 प्रतिशत संपत्ति बढ़ चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि संजीव मुखिया एक कॉलेज में कार्यरत हैं।

छापेमारी में 11 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा कैश बरामद

आर्थिक अपराध इकाई के इस खुलासे के बाद मंगलवार को ईओयू ने संजीव मुखिया के खिलाफ छापेमारी की, जिसमें उसके यहां से 11 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया। भारी मात्रा में सोना चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। कई वाहन भी जब्त किए गए हैं। जमीन और मकान के कागजातों की भी बरामदी हुई है।

महाकुंभ 2025 में ‘योगी की फोर्स’ पेश करेगी मानवता की अनूठी मिसाल

इसके साथ ही संजीव मुखिया के पास बेतिया के संस्थानों में कई निवेश है, जिसे EOU ने जब्त कर लिया है। कई बीमा पॉलिसी के कागजात मिले हैं। संपत्ति के लीज के कई कागजात जब्त किए गए हैं।

नीट पेपर लीक मामले में सामने आया था नाम

नीट-यूजी 2024 का रिजल्ट 4 जून को आया था। रिजल्ट आने के बाद हंगामा मच गया और कई छात्रों ने विसंगतियों का आरोप लगाया। वहीं, ईओयू ने कथित नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। ईओयू की जांच में मास्टर माइंड (NEET Paper Leak Case) के तौर पर संजीव मुखिया का नाम सामने आया था।

UP: पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर थाने पहुंचकर बोला- पत्नी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी