Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजरायल ने नसरल्लाह के उत्तराधिकारी सफीद्दीन को मार गिराया, हमले के 20 दिन बाद हुई पुष्टि

हमले के 20 दिन बाद इजरायल ने इस बात का खुलासा किया है। इस खबर की पुष्टि अभी हिजबुल्लाह की ओर से नहीं की गई है।
Hashem Safieddine

Hashem Safieddine: इजरायल डिफेंस फोर्स को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायली सेना का दावा है कि अक्टूबर महीने के शुरू में बेरूत में की गई एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह और हाशेम सफीद्दीन को इजरायल ने मार गिराया है। हमले के 20 दिन बाद इजरायल ने इस बात का खुलासा किया है। इस खबर की पुष्टि अभी हिजबुल्लाह की ओर से नहीं की गई है।

IDF की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “दहियाह क्षेत्र में 4 अक्टूबर को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया गया था। अब यह पुष्टि की जा सकती है कि लगभग तीन हफ्ते पहले हुए इस हमले में हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के चीफ हाशेम सफीद्दीन और हिजबुल्लाह के खुफिया विभाग के प्रमुख अली हुसैन हाजिमा के साथ दर्जनों हिजबुल्लाह कमांडर मारे गए हैं।”

नेतन्याहू ने कही थी यह बात

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के नेतृत्व को निशाना बनाने में पहले ही सेना की सफलता की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने उस दौरान सफीद्दीन का नाम नहीं लिया था। नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा था, “ लेबनान में जारी अपने हमलों में हमने हजारों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें नसरल्लाह और नसरल्लाह के बाद के नेता भी शामिल थे।”

US: कमला हैरिस के समर्थन में उतरे बिल गेट्स! इतने करोड़ डॉलर का दिया दान

कौन था सफीद्दीन?

इजरायल हमले में मारा गया सफीद्दीन (Hashem Safieddine) कार्यकारी परिषद का प्रमुख था। यह विभाग हिजबुल्लाह के सर्वोच्च राजनीतिक फैसले लेती है। माना जाता है कि कुछ साल पहले ही उसे नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। वह नसरल्लाह के चचेरे भाई थे। उन्हें नसरल्लाह के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।

बांग्लादेश में छात्रों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, अब इस नेता को पद से हटाने की कर रहे मांग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल