श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

5 साल में पांच PM बनाएंगे, सरकार बनाकर पैसा कमाएंगे, मोदी का INDI पर तंज

Lok Sabha Election 2024 pm modi slams congress in Maharashtra says cannot vaild opposition

लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी ने इंडी (INDI) अलायंस पर बड़ा निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि इनके गठबंधन की अगर सरकार बन जाए तो ये लोग पांच सालों में पांच प्रधानमंत्री बनाएंगे। मोदी ने कहा कि इनका मकसद बस किसी तरह से सरकार में आकर नोट कमाने से है। उन्होंने कहा कि इनकी सोच में केवल तुष्टिकरण दिखता है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर ये इंडी गठबंधन सत्ता में आ गया तो माताओं बहनों के सोने चांदी की जांच करवाएगा। इसके बाद उसे अल्पसंख्यकों में बांट देगा।

CAA-धारा 370 के साथ राम मंदिर का जिक्र

कोल्हापुर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन की अगर सरकार बन जाए तो ये लोग CAA को खत्म कर देंगे। इसके साथ ही देश के हित में सबसे बड़े लिए फैसले धारा 370 को दोबारा से ला देंगे। मोदी ने राम मंदिर पर भी बोलते हुए विपक्ष पर इसके विरोध करने का निशाना साधा।

INDI के साथियों पर भी निशाना

पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन की साथी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने DMK पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग डेंगू मलेरियो से तुलना कर सनातन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। ये वही लोग हैं जिन्हे महाराष्ट्र में सम्मान के साथ बुलाया जाता है।

5 साल के फॉर्म्यूले की कही बात

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के साथ बनाए गए INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए 5 साल के प्लान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के पीछे इनकी प्लानिंग है कि ये लोग पांच सालों में पांच पीएम बनाने का काम करेंगे। लेकिन देश की जनता इनकी इस प्लानिंग को कतई कामयाब नहीं होने देगी। इनका बस एक ही एजेंडा है- ‘सरकार बनाओ, नोट कमाओ’।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा