Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रुको जरा फॉर्म मैं ही साइन करता हूं, राहुल की अमेठी एंट्री पर खरगे का बयान

CONG

Lok Sabha Election 2024: क्या अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में उतरेंगे? क्या एक बार फिर से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा? आज से सवाल सियासी गलियारों में उठने लगे हैं, क्योंकि कहा जा रहा है कि अमेठी से राहुल गांधी एक बार फिर ताल ठोक सकते हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, “थोड़े दिन रुक जाएं, पता चल जाएगा कौन कैंडिडट कहां जा रहा है। फॉर्म मैं ही साइन करता हूं।”

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “लोगों की डिमांड थी तो वहां गए। वाजपेयी साहब और अडवाणी साहब भी अपना निर्वाचन बदला था।” वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “मोदी ने विकास तो नहीं किया, लेकिन सबका सत्यानाश कर दिया है। हर चीज पर जीएसटी लगा दिया है। हर साल 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, 15 लाख देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा था कि काला धन वापस लाया जाएगा। किसान की आमदनी दोगुनी करने की बात करते थे।”

सूत्रों के मुताबिक,कांग्रेस आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इस बैठक में यूपी कांग्रेस के नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे को भी बुलाया गया है। इससे पहले यूपी कांग्रेस की ओर से सीईसी को प्रस्ताव दिया गया था कि गांधी परिवार को अमेठी और रायबरेली सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और फैसला सीईसी और शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग