श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार में वोटिंग प्रतिशत गिरने से टेंशन में नीतीश, पार्टी नेताओं को दिया ये टास्क

NITISH KUMAR | CM | BIHAR | NEW CAR | HYNDUAI CAR | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से वोटिंग प्रतिशत गिरा है उससे बिहार के सीएम नीतीश कुमार टेंशन में दिख रहे हैं। इस पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक टास्क दिया है। सीएम ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व निभाते हुए वोटरों को बूथ तक ले जाने की बात कही है। नीतीश ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मतदाताओं को जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

‘जनता के बीच जाकर उपलब्धियां गिनाएं कार्यकर्ता’

जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि सीएम ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि जनता के बीच जाकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार और बिहार सरकार की उपलब्धियां बताएं। इससे वोटरों में उत्साह बढ़ेगा और वे मतदान के लिए जागरूक होंगे। चौधरी ने इसके अलावा भीषण गर्मी को भी वोटिंग में कमी का बड़ा कारण बताया। हालांकि दोनों चरणों में रुझान को चौधरी ने एनडीए के पक्ष में बताया।

पवन सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर चौधरी का बयान

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के काराकट से निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर भी चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत आने वाले समय में दिख जाएगी। साथ ही कहा कि किसी एक आदमी का नाम लेकर कब तक वोट मांगोगे। जनता विकास चाहती है और विकास की ही बात समझती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना