Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Pune Porsche case: आरोपी की मां गिरफ्तार, होगी पूछताछ

पुणे ‘हिट एंड रन‘ मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी शनिवार की सुबह हुई।
pune porche case| pune| hit and run case| shreshth bharat

Pune Porsche case: पुणे ‘हिट एंड रन‘ मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी शनिवार की सुबह हुई। आज आरोपी की मां को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसा आरोप है कि नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल ने बेटे के ब्लड सैंपल से ना केवल छेड़छाड़ की थी बल्कि उसे बदल भी दिया था। जैसे ही इस बारे में मीडिया में खबरें सामने आई। वो गायब हो गई थी। पिछले कई दिनों से पुलिस उन्हें सर्च कर रही थी। बताया जा रहा है कि वो कल रात ही मुंबई से पुणे आई थी। इसी दौरान पुलिस ने शिवानी को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग आरोपी की मां को जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड(जेजे बोर्ड) के ऑब्जर्वेशन होम में ले जाया गया है। जेजे बोर्ड ने कल पुणे पुलिस को नाबालिक आरोपी से दो घंटे पूछताछ की इजाजत दी थी।

अभी तक इस मामले में पुलिस ससून अस्पताल के दो डॉक्टर और एक वार्ड बॉय पहले से ही पुलिस की हिरासत में ले चुकी है। आरोपी के पिता पर भी ब्लड सैंपल हेराफेरी के मामले में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को हो सकती है 10 साल की सजा

पुणे ‘हिट एंड रन‘ मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो पिछले एक महीने से बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। वहीं, मामले में RTO का कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवीस के निर्देश के बाद पुणे पुलिस ने सत्र न्यायालय का रुख किया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में अगर आरोपी को व्यस्क के तौर पर सजा होती है तो उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

क्या है पूरा मामला? (Pune Car Accident Case)

बता दें कि मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्श ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।

पोर्शे कार काण्ड में कांग्रेस ने किया नया खुलासा, केस की हो CBI जांच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड