श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

MP: मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन ने संभाला पदभार, PMO में कर चुके हैं काम

New Chief Secretary Anurag Jain: वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग जैन ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
New Chief Secretary Anurag Jain

New Chief Secretary Anurag Jain: वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग जैन ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। ग्वालियर में पैदा हुए 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को पहली बार जून 1990 में सागर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था। बाद में उन्होंने मंडला, मंदसौर और भोपाल जिलों के कलेक्टर के रूप में कार्य किया।

उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया। जैन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में तैनात थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। वह दो बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव रहे। जैन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में मैक्सवेल संस्थान से लोक प्रशासन में एमए किया है।

ये भी पढ़ें- 56 साल बाद बर्फ में मिला सहारनपुर के सैनिक का शव, जानिए कौन थे जवान मलखान सिंह…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony
रेखा गुप्ता ने पांच मंत्रियों के साथ ली सीएम पद की शपथ, बनीं दिल्ली की नौवीं सीएम
Rekha Gupta Oath Ceremony
दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंची रेखा गुुप्ता, सीएम पद की ली शपथ
UP Budget 2025 (2)
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट
Goa Government Film 'Chhaava' Tax free
गोवा सरकार ने फिल्म 'छावा' को किया कर-मुक्त, छत्रपति संभाजी पर आधारित है फिल्म
rekha gupta gig annoucement
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, जल्द मिलेगी 2500 वाली किस्त
IND vs BAN Today Match Report
चैंपियन ट्रॉफी में आज भारतीय टीम का आगाज, देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबले