Liquor ban in MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंद का एलान किया है। माहेश्वर में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें शराबबंदी के फैसले पर मुहर लगी। इसके बाद उज्जैन, जबलपुर, मंदसौर समेत 17 शहरों में शराब पर पाबंदी लग जाएगी।
बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक के पहले डॉक्टर मोहन यादव मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की राजगद्दी के दर्शन किए। इसके बाद नर्मदा के घाट पर पूजा-अर्चना की।
महेश्वर में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती वर्ष पर मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के साथ ऐतिहासिक किले में राजगादी का दर्शन एवं लोकमाता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 24, 2025
भारत की सांस्कृतिक चेतना, मठ-मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए लोकमाता के… pic.twitter.com/kLy2OqZvdm
लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती पर की घोषणा
दरअसल, आज लोकमता रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती थी, जिसके अवसर पर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री परिषद के द्वारा कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया गया। इस मौके पर मंत्री परिषद के सदस्यों ने अपना ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इसके पश्चात नर्मदा तट पर मां नर्मदा के दर्शन और पूजा अर्चना भी की।मंत्री परिषद के सभी सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है।
इन 17 शहरों में लगा बैन
बता दें कि मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया। इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर आदि जिलों का नाम शामिल है।
महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी https://t.co/R7cvGdfTyk
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) January 24, 2025
शराबबंदी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में शराबबंदी पर फैसला लिया जाएगा।