श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत की सुरक्षा ASL की, IB ने किया था अलर्ट

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा Z Plus से बढ़ाकर ASL कर दी है। IB ने भागवत की जान के खतरे की चेतावनी दी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Mohan Bhagwat Security Upgrade| shreshth bharat

Mohan Bhagwat Security Upgrade: गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा एडवांस सिक्योरिटी लाइजन लेवल की कर दी है।

बता दें कि इससे पहले मोहन भागवत की सुरक्षा Z Plus थी, जिसे अब अपग्रेड करके ASL कर दी गई हैं। इसका कारण खुफिया एजेंसी IB है। दरअसल, IB ने भागवत की जान के खतरे की चेतावनी दी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

देश में ASL की सुरक्षा बहुत कम लोगों को दी जाती है। अब इस लिस्ट में मोहन भागवत का नाम भी जुड़ गया है। पहले उनकी सुरक्षा में CISF के 58 जवान तैनात थे, जिन्हें अब बढ़ा दिया गया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

ASL की सुरक्षा देश के बहुत कम लोगों को दी गई है। खुफिया एजेंसी IB के चेतावनी पर गृह मंत्रालय ने उन्हें ये सुरक्षा दी है (Mohan Bhagwat Security Upgrade)। अब मोहन भागवत कहीं भी जाएंगे, तो उनके वहां पहुंचने से पहले एक टीम वहां जाकर सुरक्षा के इंतजाम देखेगी।

UP Digital Media Policy 2024 जारी, हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये

इसके अलावा अब उनके आने की सारी जानकारी पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को पता होगा। वहीं अगर मोहन भागवत को चॉपर से कहीं जाना होगा तो, उन्हें विशेष रूप से निर्मित चॉपर से लाया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें और भी कई तरह के प्रोटोकॉल फॉलो करने होंगे। बता दें कि  ASL कैटेगरी में कई लेवल का सुरक्षा घेरा होता है।

Gujarat Floods: गुजरात में भारी बारिश से आया ‘जल प्रलय’, सड़कें-घर सब डूबे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी