Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काशी की तर्ज पर अयोध्या में भी बन रहा भ्रमण पथ, जानें क्या है प्लानिंग

भ्रमण पथ की योजना पर करीब 23.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पथ सरयू नदी के घाटों से होते हुए राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम के मंदिर तक बनाया जाएगा। इस पथ में हेरिटेज टाइल्स, पत्थरों की परत के साथ मार्ग की दीवारों पर...
On the lines of Kashi tourist path is being built in Ayodhya too, know what is the Yogi Government plan

Yogi Government: अगर आपको राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन करने जाना है तो आपके लिए एक बढ़िया खबर है। योगी सरकार अब एक और पथ बना रही है। यह पथ श्रद्धालुओं को सरयू नदी से सीधे राम मंदिर ले जाएगा। इस पथ का नाम भ्रमण पथ होगा। इसका एक चौथाई कार्य पूरा हो गया है। खास बात यह होगी कि ये भ्रमण पथ अब काशी में गंगा और विश्वनाथ धाम को जोड़ने की तर्ज पर सरयू नदी से राम मंदिर को जोड़ेगा। इसके बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

भ्रमण पथ की योजना पर करीब 23.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पथ सरयू नदी के घाटों से होते हुए राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम के मंदिर तक बनाया जाएगा। इस पथ में हेरिटेज टाइल्स, पत्थरों की परत के साथ मार्ग की दीवारों पर भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को पेंटिंग के माध्यम से उकेरा जाएगा। वहीं, इस पूरे कार्य को यूपी प्रॉजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा’, फेमस होने के लिए छात्र ने उठाया ये बड़ा कदम

पर्यटन विभाग की योजना के मुताबिक, पर्यटक और भक्तों को सरयू नदी में स्नान करने के बाद कई मार्गों से मंदिर तक पहुंचाया जा सके, ताकि भीड़ में नियंत्रण हो सके। अभी तक की योजना में राम पथ होते हुए भक्ति और जन्मभूमि पथ के जरिए श्रद्धालु और पर्यटक जा रहे हैं, लेकिन भ्रमण पथ बन जाने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के बाद सीधे राम जन्मभूमि परिसर तक जाया जा सकेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग