श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

डिमांड में है ये SUV, 60 मिनट में हुई 50000 बुकिंग…

Mahindra XUV 3XO | Mahindra | Mahindra XUV

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले हफ्ते बाजार में अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV 3XO को 7.49 लाख रूपये की शुरूवाती कीमत में लांच किया है।

आज सुबह 10 बजे से Mahindra XUV 3XO की आधिकारिक बुकिंग शुरू की गई। कंपनी ने बताया कि बुकिंग विंडो खुलते ही महज 60 मिनट के भीतर इस एसयूवी के तकरीबन 50 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने ग्राहकों की इस जबरजस्त प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की है। कंपनी ने बताया कि शुरूवाती 10 मिनट के अंदर ही 27000 यूनिट बुक हो गई थी। कहा जाए तो Mahindra XUV 3XO की जबरजस्त डिमांड देखी जा रही है।

एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष वीजय नाकरा ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि Mahindra XUV 3XO के खुलने के तुरंत बाद 50000 बुकिंग प्राप्त कर ली है, जो हमारे ग्राहकों द्वारा हम पर दिखाए गए भरोसे का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि Mahindra XUV 3XO मोबिलिटी के फ्यूचर की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है और हम अपने ग्राहकों की डिलीवरी की डिमांड पूरी करने के लिए तैयार हैं। इस एसयूवी की डिलीवरी 26 मई 2024 से शुरू होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी