Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील

MahaKumbh 2025: महाकुंभ के संगम नोज पर देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत और भारी संख्या में घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
CM Yogi Adityanath (1)

MahaKumbh 2025: महाकुंभ के संगम नोज पर देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत और भारी संख्या में घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद सीएम योगी ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि संगम नोज पर श्रद्धालुओं का भारी दबाव था, लेकिन अब स्थिति को संभाल लिया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकैड्स पर लगे थे, जिसे फांदकर आने की वजह से कई श्रद्धालु घायल हो गए। उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल आठ से दस करोड़ श्रद्धालु इस समय महाकुंभ में हैं। कल साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ मे स्नान किया था, लेकिन संगम नोज पर लगातार दबाव बना हुआ था लेकिन प्रशासन ने स्थिति को संभाला हुआ है।

अफवाहों पर ध्यान न दें- सीएम योगी

वहीं, सीएम योगी अपील श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें। ये आयोजन आप सभी का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है। अगर किसी ने अफवाह फैलाने का प्रयास किया तो उससे नुकसान हो सकता है ।

बता दें कि प्रयागराज में भारी भीड़ है। संगम नोज पर स्नान करना जरूरी नहीं है। श्रद्धालुओं के स्नान के बाद अखाड़ों का स्नान होगा। भीड़ कम होने पर संतों का स्नान होगा। नजदीक के घाट पर स्नान करेंगे। जिस घाट पर हैं, वही पर स्नान करें।

पीएम मोदी ने लिया हालात जायजा

सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार बात हुई है। उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर हालचाल लिया है। गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भी हालात का जायजा ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CWG 2026
CWG 2026: 'इस बार पदक की लड़ाई आसान नहीं', फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के युवा स्टार रुमेश थरंगा की जमकर की तारीफ
karnataka Students HIV-Positive
कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा खुलासा, '7,000 HIV पॉजिटिव छात्र' का दावा फर्जी, अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
Mallikarjun Kharge on Amit Shah
'अमित शाह जवाब दें या इस्तीफा दें', NEET प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़गे ने सरकार को घेरा
Abhijeet Dipke attack on Central Govt
पेपर लीक से लेकर छात्रों पर कार्रवाई तक, अभिजीत दिपके ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत
Raja Raghuvanshi murder
राजा रघुवंशी मर्डर केस: जमानत रद्द होते ही सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, SC ने छह महीने में ट्रायल पूरा करने के दिए निर्देश
JPSC Paper Leak Protest
JPSC Paper Leak Protest: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रांची में 'संविधान मार्च' से सरकार को चेतावनी