श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024: देश की इन 102 सीटों पर पहले चरण में हो रही वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 | 1st phase voting | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: देशभर में 19 अप्रैल यानी आज पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में मतदान होना है। पहले चरण में इन राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा। आइए जानते हैं पहले चरण में 21 राज्यों में किन-किन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।…

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुजफ़्फ़रनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत

पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी

बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

जम्मू कश्मीर: उधमपुर

महाराष्ट्र: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर

मध्य प्रदेश: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

असम: काजीरंगा, शोणितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट

छत्तीसगढ़: बस्तर

राजस्थान: गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझणू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर।

त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम

मणिपुर: मणिपुर की दो सीटों इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, आउटर मणिपुर सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भी मतदान होगा।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में सभी 39 सीटों तिरुवल्लूर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई मध्य, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लूर, कृष्णगिरी, धरमापुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुपुरम, कालकुरुची, सालेम, नमक्कल, इरोड, तिरुपुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोल्लाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डलोर, चिदंबरम, माइलादुतुरै, नागपट्टनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, तेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुट्टूकुड़ी, टेनकासी, तिरुनेलवेल्ली और कन्याकुमारी पर पहले चरण में ही मतदान होगा।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में सभी पांच सीटों टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंहनगर और हरिद्वार पर पहले चरण में चुनाव होगा।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों अरुणाचल ईस्ट और अरुणाचल वेस्ट पर पहले चरण में चुनाव होगा।

मेघालय: मेघालय की दो सीटों शिलॉन्ग और तुरा पर पहले चरण में चुनाव होगा।

अंडमान निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, मिजोरम, नगालैंड, पुदुच्चेरी और सिक्किम की सभी एक-एक सीटों पर पहले चरण में चुनाव होना है।

“इस बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार”

भाजपा ने इस बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल की तलाश में हैं, वहीं विपक्षी गुट-इंडिया- भाजपा को सत्ता से बाहर करने पर नजर गड़ाए हुए है। बता दें, 2024 के चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता शराब नीति मामले में जेल में बंद हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 16.63 करोड़ मतदाता मतदान करने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 8.4 करोड़ पुरुष मतदाता, 8.23 ​​करोड़ महिला मतदाता और 11,371 तीसरे लिंग के मतदाता पहले चरण में वोट डालेंगे।

इसके बाद दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य