Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने किया मतदान, जाने क्या कहा?

Jyoti Amge | lok sabha election 2024 | vote | voters | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच, भारत और दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने नागपुर में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

ज्योति ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं आज अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने आई थी। मैने अपने परिवार के साथ वोट डाला। मैं हर मतदाता से कहना चाहती हूं कि वोट जरूर डालें, क्योंकि यह हमारा कर्तव्य है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1781164446078918744

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ज्योति आम्गे को विश्व की सबसे छोटी महिला घोषित किया गया है। प्रिमोर्डियल बौनापन नामक स्वास्थ्य समस्या के कारण वह 2 फीट 3 इंच की हैं।

ज्योति आम्गे नागपुर में रहती है। उनका जन्म 16 दिसंबर 1993 को हुआ। उनकी उम्र 30 साल है। उनका वजन 5.5 किलोग्राम (12.1 पाउंड) है। अपने छोटे कद के बावजूद, ज्योति एक प्रेरणादायक महिला हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अभिनय किया है, जिनमें “अमेजिंग इंडिया”, “American Horror Story” और “Freak Show” शामिल हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। ज्योति आम्गे इन सभी की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

ज्योति मिशन स्काई इंडिया मानवाधिकार एसोसिएशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी थी, जो मानवाधिकारों को बढ़ावा देता है और सामाजिक न्याय के लिए काम करता है। वह बौना कलाकार संघ की भी ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं, जो बौने कलाकारों का समर्थन करता है और उन्हें कलाकारी करने का अवसर प्रदान करता है।

इसके अलावा, वह छोटे कद के लोगों के लिए कपड़े बनाने वाले फैशन ब्रांड खामखा स्टूडियो की ब्रांड एम्बेसडर थीं। ज्योति ने छोटी बड़ी दुनिया की ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम किया है।  यह एक मनोरंजन कंपनी है, जो बौने कलाकारों को प्रदर्शन का अवसर प्रदान करती है।   

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग