Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024:बंगाल-एमपी में सबसे ज्यादा वोटिंग, देखे अन्य राज्यों का आंकड़ा

Election Commission | LOKSABHA ELECTION | ELECTION | SHRESHTH BHARAT

Election Commission released percentage figure: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9:30  बजे तक के आंकड़ों को देखें तो पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान किया गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ,  जबकि मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत मतदान हुआ।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8.64 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 6.29 प्रतिशत, असम में 11.15 प्रतिशत, बिहार में  9.23 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 12.02 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 10.43 प्रतिशत, लक्षद्वीप में  5.59 प्रतिशत,  महाराष्ट्र में 6.98  प्रतिशत, मणिपुर में 11.91  प्रतिशत, मेघालय में 13.71 प्रतिशत, मिजोरम में 11.22  प्रतिशत, नगालैंड में 10.64  प्रतिशत, पुडुचेरी में 10.11 प्रतिशत, राजस्थान-10.67  प्रतिशत,  सिक्किम में 7.92 प्रतिशत, तमिलनाडु में  8.25  प्रतिशत, त्रिपुरा में  15.21 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 12.66  प्रतिशत और उत्तराखंड में 10.54 प्रतिशत मतदान किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान के हिसाब से 67 प्रतिशत से अधिक हुआ है।

तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि राज्य में चुनाव सुचारू रूप से चल रहे हैं। ऐसे चार से पांच स्थान हैं, जहां ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में देरी हुई थी, लेकिन अब सभी को ठीक कर लिया गया है।

बता दें कि मतदाता शाम छह बजे तक वोट कर सकते है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में  कुल 1.87 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, 102 निर्वाचन क्षेत्रों में 18 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग