Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: क्या गुना सीट पर इस बार भी रहेगा सिंधिया परिवार का कब्जा

मध्य प्रदेश की गुना सीट एक प्रतिष्ठित सीट है। इस सीट पर लगातार सिंधिया परिवार का कब्जा रहा है। इस बार के Lok Sabha Election 2024 में ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी राव यादवेंद्र यादव से है।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की गुना सीट एक प्रतिष्ठित सीट है। यह सीट सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया औऱ माधव राव सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतते आए हें। 2024 में यहां से इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। 2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी के प्रत्याशी कृष्णपाल यादव ने हरा दिया था। हालांकि, अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोलों के अनुसार, गुना सीट पर बीजेपी जीतती हुई दिख रही है, लेकिन 4 जून को नतीजे आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

बता दें, गुना सीट पर इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी राव यादवेंद्र यादव से हैं। पिछले चुनाव में हार के बाद इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार में इस बार उनका बेटा औऱ पत्नी भी साथ में रहे।

सिंधिया परिवार के लोग 1952, 1962, 1984 औऱ 2019 के अलावा बाकी दूसरे चुनाव में जीत हासिल करते रहे हैं। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। इसमें से गुना सीट सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया और माधव राव सिंधिया चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह सीट 1952 में बनी थी। इस सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें हैं।

गुना लोकसभा के तहत विधानसभा सीटें (Lok Sabha Election 2024)

  • शिवपुरी
  • पिछौर
  • कोलारस
  • बमोरी
  • अशोक नगर (अनुसूचित जाति)
  • चंदेरी
  • मुंगावली

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह ने कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10.65 प्रतिशत वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैभं सिंह पवैया को 120,792 वोटों से हराया था। 2009 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 249,737 वोटों से हराया था।

लोकसभा चुनाव के अब तक के परिणाम
2019 कृष्णपाल सिंह यादव (भारतीय जनता पार्टी)
2014 ज्योतिरादित्य सिंधिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2009 ज्योतिरादित्य सिंधिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
2004 ज्योतिरादित्य सिंधिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1999 माधवराव सिंधिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
1998 राजमाता विजया राजे सिंधिया (भारतीय जनता पार्टी)

 AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती का बड़ा दावा, बोले- अगर मोदी तीसरी बार PM बने तो…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग