Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Exit Polls में चुनाव नतीजों के बाद झूमा Share Market, 2500 अंक उछला

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की दमदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स 2622 अंक या 3.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,583 पर और निफ्टी 807 अंक या 3.58 प्रतिशत बढ़कर 23,338 अंक के लेवल पर पहुंच गया...
SHARE MARKET | LOKSABHA ELECTION 2024 | NIFTY | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: कल यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने वाले हैं। उससे पहले आए Exit Polls में मोदी सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इसी बीच सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही 2500 अंक उछल गया। सोमवार सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की दमदार शुरुआत हुई। सेंसेक्स 2622 अंक या 3.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,583 पर और निफ्टी 807 अंक या 3.58 प्रतिशत बढ़कर 23,338 अंक के लेवल पर पहुंच गया।

Adani के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज शानदार बढ़त के साथ खुला। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3,725.00 के लेवल पर पहुंच गया जो कि इसका ऑल टाइम हाई लेवल है।

हमें 295 सीटें आ रही हैं, सुने सिद्धू मूसेवाला का वो गाना, राहुल गांधी ने किया जिक्र

“सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295, हम 295 सीट जीत रहे हैं।” कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा। दरअसल, राहुल गांधी Exit Polls के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से बाद करते हुए राहुल गांधी को सिद्धू मूसेवाला का वो गाना याद आ रहा, जिसमें मूसेवाला 295 शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुने सिद्धू मूसेवाला का वो गाना।

https://twitter.com/MeriKhanii/status/1797180990399676766

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार