Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: फिल्मी दुनिया के इन सितारों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कई फिल्म स्टार मैदान में उतरे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण गोविल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी की किस्मत का 4 जून 2024 को जनता इनकी किस्मत का फैसला करेगी।
celebroty in election

Lok Sabha Election 2024: फिल्मी दुनिया और राजनीति का रिश्ता काफी पुराना है। कई फिल्म स्टार ऐसे रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में नाम कमाने के बाद राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमायी है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कई फिल्म स्टार मैदान में उतरे हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण गोविल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी की किस्मत का 4 जून 2024 को जनता इनकी किस्मत का फैसला करेगी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इस लोकसभा चुनाव से राजनीति में एंट्री मारी है। उनके राजनीति में उतरने की खबर ने सबको चौंका दिया था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। कंगना के इस फैसले को कुछ लोगों ने सराहा तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की।

अरुण गोविल

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ के ‘श्रीराम’ यानी अरुण गोविल आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने किरदार से दुनियाभर में प्रसिद्धि पाने वाले अरुण गोविल इस साल अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने चहेते राम को जनता चुनावी रण में पास करती है या फैल।

राज बब्बर

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने 1996 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में अटल जी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बब्बर ने एक्टिग की दुनिया से ज्यादा समय सियासत में गुजारा। इस बार लोकसभा चुनाव में वह हरियाणा के गुरुग्राम से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर मैदान में उतरे हैं।

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के राजनीतिक करियर की शुरुआत 15 साल पहले हुई थी। हेमा साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह मथुरा से दो बार सांसद रह चुकी हैं। अब लगातार तीसरी बार वह मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रवि किशन ने साल 2017 में बीजेपी का दामन थामा था। इसके बाद साल 2019 में वे गोरखपुर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे। एक्टर की गोरखपुर में पकड़ मजबूत है। अब रवि किशन ने 2024 में भी गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा है।

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने साल 2009 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़े थे, जिसमें योगी आदित्यनाथ से उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद मनोज साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीता। लोकसभा चुनाव 2024 में मनोज तिवारी ने नॉर्थ- ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ा है।

शत्रुघ्न सिन्हा

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस तक के साथ अपना राजनीतिक सफर तय कर चुके हैं। एक्टर ने साल 2022 में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की। उन्होंने आसनसोल लोक सभा सीट से चुनाव लड़ा। वह तीन बार एमपी रह चुके हैं। दिग्गज एक्टर ने एक बार फिर से आसनसोल से चुनाव लड़ा है।

सायोनी घोष

बंगाली फिल्मों और टेलीविजन एक्ट्रेस सायोनी घोष ने साल 2021 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस पार्टी से की। इसी साल सायोनी को पार्टी की तरफ से युवा शाखा का अध्यक्ष घोषित किया गया था। इस बार सायोनी घोष ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा।

पवन सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया। बीजेपी ने उनकी इच्छा का सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी मां चाहती हैं कि वो लोकसभा चुनाव लड़ें। फिर पवन सिंह बिहार के रोहतास जिले की काराकाट सीट से चुनाव मैदान में उतरे। वहां उनका मुकाबला बीजेपी के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा से है।

काजल निषाद

काजल निषाद ने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। साल 2012 में कांग्रेस ने काजल को यूपी की गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अब तक एक भी चुनाव नहीं जीता है। इस लोकसभा चुनाव में वह यूपी के गोरखपुर से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं।

सुरेश गोपी

मलयालम एक्टर सुरेश गोपी केरल के त्रिशूर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में सुरेश को इसी सीट पर कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने हराया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’