श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Lok Sabha Election 2024: मतदान के दिन क्या करें और क्या नहीं?

do and do not in voting

Lok Sabha Election 2024: दुनिया के सबसे बड़े देश भारत में लोकतंत्र का सबसे बड़ा फेस्टिवल कल यानी 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 में सात चरणों के तहत मतदान सम्पन्न होंगे। इस दौरान चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

भारत जैसे विशाल और सबसे बड़ी आबादी वाले देश में चुनाव कराने के लिए इलेक्शन कमीशन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की हैं। इस दौरान पूरी सरकारी मशीनरी एक मिशन पर लग जाती है- चुनाव को सफलतापूर्वक पूरा करने का मिशन। एक मतदाता होने के नाते आपके लिए भी यह जानना जरूरी है कि मतदान के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

क्या करें और क्या नहीं

  • अपने पोलिंग बूथ पर वोटिंग का समय चेक कर लीजिए। कितने बजे से कितने बजे तक मतदान होगा।
  • अपने वोटर आईडी कार्ड और वोटर स्लिप के अलावा आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर चलें।
  • एक बार जब आप वोट डालने के लिए बटन को दबा दें तो ईवीएम मशीन से लिंक वीवीपैट मशीन के आउटपुट को भी वेरीफाई कर लें। अगर दोनों में मैच नहीं है तो संबंधित अधिकारी से शिकायत करें।
  • वोटर को ये देख लेना चाहिए उसके पोलिंग बूथ पर मौजूद वोटर लिस्ट में उसका नाम दर्ज है या नहीं।
  • अपना स्मार्टफोन ईवीएम रूम में लेकर नहीं जाएं। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान फोटो या वीडियो लेना अपराध है।
  • आप किसी व्यक्ति को ये नहीं बताएं आपने किसको वोट दिया है।

इसके अलावा अपने पोलिंग बूथ के बारे में जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैंLok Sabha Election 2024: कैसे जानें कौन सा है आपका पोलिंग बूथ?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य