Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: कैसे जानें कौन सा है आपका पोलिंग बूथ?

how to know your polling booth

Lok Sabha Election 2024: भारत में 19 अप्रैल को लोकसभा इलेक्शन 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। लोकतंत्र के महापर्व में कुल सात चरणों में चुनाव मतदान होना है। इन सात चरणों में लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे जिसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

19 अप्रैल को 21 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 102 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी देखने के लिए मिलेंगे।

जानें क्या है आपका पोलिंग बूथ

अगर आप पहली बार वोट डालने जा रहे हैं या आपने अपनी जगह बदली है, या आपको एक सामान्य जानकारी के लिए यह पता करना है कि आपका पोलिंग बूथ क्या है तो इसके तीन तरीके हैं। यह तीनों तरीके चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर दिए हैं।

EPIC के जरिए पता कीजिए

पहला तरीका तो यह है कि आप चुनाव फोटो पहचान पत्र नंबर (EPIC) के जरिए अपना पोलिंग बूथ मालूम कर सकते हैं। EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर दर्ज होता है और यह 10 अंकों का यूनिक अल्फा न्यूमेरिक कोड होता है। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग ने आपको एक प्रूफ दिया है कि आप भारत के पंजीकृत मतदाता हैं।

आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ये नंबर कोड दर्ज कीजिए। इसके बाद अपना राज्य और कैप्चा भरने के बाद सर्च पर क्लिक कीजिए। इससे आपके बूथ की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।

दूसरा तरीका है- डिटेल्स फिल करना

पोलिंग बूथ पता करने का दूसरा तरीका है अपनी जानकारी देना। इसके तहत आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आपका नाम, संबंधियों के नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग और जिले की डिटेल देकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। यह डिटेल ध्यान रहे आपको वही डिटेल देनी है जो वोटर आईडी कार्ड में दर्ज है। इसके बाद आपकी पोलिंग बूथ की डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।

तीसरा तरीका मोबाइल नंबर का ओटीपी

एक और तरीका है अपने मोबाइल के द्वारा अपने पोलिंग बूथ के बारे में जानना। आप जैसे ही अपना राज्य और मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे तो एक ओटीपी आएगा। इसको Enter करने के बाद आपके स्क्रीन पर पोलिंग बूथ की डिटेल आ जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप