श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रायबरेली में कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- पाकिस्तान से है राहुल गांधी का संबंध

Lok Sabha election 2024 Up cm yogi adityanath reached Raebareli

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का मुकाबला अब और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। रायबरेली लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। जहां राहुल गांधी के समर्थन में प्रियंका गांधी जनसभाएं कर रही हैं तो अब सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। आज सीएम योगी रायबरेली के सरेनी पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।

पाकिस्तान से हैं राहुल गांधी के संबंध- CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जीत दिलाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि अबकी बार- 400 पार में रायबरेली भी रहेगा, क्योंकि यह अवध केसरी और अयोध्या की पावन धरा का क्षेत्र है। पुलवामा में भारत के जवान शहीद हुए थे। पाकिस्तान का मंत्री उस घटना का समर्थन कर रहा था। वह मंत्री आज रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बयानबाजी करता है। सोचने वाली बात है कि आखिर राहुल गांधी के पाकिस्तान से क्या संबंध हैं। वे रहेंगे हिंदुस्तान में वोट मांगेंगे रायबरेली से और समर्थन मिल रहा है।

राहुल गांधी पर योगी ने जमकर साधाा निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो न्याय पत्र जारी किया है, वह भारत के प्रति अन्याय पत्र है। साफ लगता है कि ये न्याय पत्र भारत के प्रति साजिश का दस्तावेज है। कभी दादी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, जिसे पोता आज तक रट रहा है। वे बता रहे कि गरीबी हटाने के लिए संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। लेकिन ये सच है कि आपके पूर्वजों की संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला
ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल