Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Chunav 2024: राजनीति के वो दिग्गज, जो पांच से अधिक बार जीत चुके हैं लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 का आज परिणाम आने वाला है। इस खबर में हम उन प्रत्याशियों के बार में बताएंगे जो अगर Lok Sabha Election 2024 में फतेह करते हैं तो वह नौंवी बार, सातवीं बार, छठीं बार सांसद बनेंगे।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Chunav 2024: Lok Sabha Election 2024 का आज परिणाम आने वाला है। एग्जिट पोल के नतीजे अभी तक एनडीए की सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। आज परिणाम आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 में कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी की ख्वाहिश होती है कि वह जीतकर सांसद बने, लेकिन चुनाव में किसी की जीत तो किसी की हार होती है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो एक ही सीट से कई बार जीत दर्जकर रिकॉर्ड कायम करने में सफल रहे हैं। आइए आज जानते हैं इन नेताओं के बारे में जिनके नाम सबसे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है।

क्या नौवीं बार सांसद बनेंगी मेनका गांधी
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से मौजूदा सांसद मेनका गांधी आठ बार लोकसभा चुनाव जीता चुकी है। सुल्तानपुर सीट से 2024 में भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है और वह यहां से लोकसभा चुनाव भी लड़ रही हैं। सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी हर महीने क्षेत्र में आती हैं और लोगों की समस्याओं को सुनती हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू मेनका गांधी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अगर मेनका गांधी Lok Sabha Election 2024 फतेह करती हैं तो वह नौवीं बार सांसद बनेंगी।

क्या आठवीं बार फतेह करेंगे कोडिकुन्निल सुरेश
कोडिकुन्निल सुरेश केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के मुख्य सचेतक भी हैं। 1989 में पहला लोकसभा चुनाव जीतने वाले सुरेश सात बार सांसद और 2012 से 2014 तक केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे केरल में मावेलिकारा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर कोडिकुन्निल सुरेश Lok Sabha Election 2024 में जीत दर्ज करते हैं तो वह आठवीं बार सांसद बनेंगे।

सात बार सांसद रह चुके हैं वीरेंद्र खटीक
मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर भी हाई प्रोफाइल मुकाबला है, जहां से भाजपा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को मैदान में उतारा है। वीरेंद्र खटीक के चुनाव लड़ने से यह सीट काफी अहम हो गई है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर पंकज अहिरवार को मौका दिया है। इस लोकसभा सीट पर कुल 1647399 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 875470 हैं और महिला मतदाता 771900 हैं। अगर Lok Sabha Election 2024 में इस सीट पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र खटीक चुनाव जीतते हैं तो वह आठवीं बार सांसद बनेंगे।

फग्गन सिंह कुलस्ते सातवीं बार बन सकते हैं सांसद
मंडला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते अगर लोकसभा चुनाव 2024 जीतते हैं तो वह सातवीं बार सांसद बनेंगे। इस बार इस सीट पर उनके सामने कांग्रेस के ओंकार सिंह मरकाम चुनावी मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। फग्गन सिंह कुलस्ते इस चुनाव में अगर जीत दर्ज करते हैं तो वह सातवीं बार सांसद बनेंगे।

क्या सातवीं बार सांसद बनेंगे राधा मोहन सिंह
महात्मा गांधी की कर्मभूमि और सबसे बड़े बौद्ध स्तूप से विख्यात पूर्वी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में अबकी बार एनडीए और महागठबंधन में आर-पार की लड़ाई कही जा रही है। यहां वर्तमान सांसद राधामोहन सिंह एनडीए की ओर से तो महागठबंधन की तरफ से वीआईपी कोटे में जाने में से राजद के पूर्व विधायक डॉक्टर राजेश कुमार में सीधा मकाबला है। राधामोहन सिंह अगर इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में फतेह करेंगे तो वह सातवीं बार सांसद बनेंगे।

इतिहास रचने के दहलीज पर मोदी, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर पाएंगे बराबरी!

छठी बार सांसद बन पाएंगे अधीर रंजन चौधरी?
पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में इस बार बहरामपुर सीट से कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी मैदान में हैं वहीं इस बार टीएमसी ने इस सीट से यूसुफ पठान को टिकट देकर मैदान में अधीर रंजन के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। अगर कांग्रेस के अधीर रंजन लोकसभा चुनाव 2024 जीतते हैं तो वह छठी बार सांसद बनेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग