Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इतिहास रचने के दहलीज पर मोदी, पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की कर पाएंगे बराबरी!

क्या पीएम नरेंद्र मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर पाएंगे? जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। क्या बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आज आखिरकार मिल जाएंगे...
lok sabha election 2024 if narendra modi win third time he will equal record pandit Jawaharlal Nehru

Modi and Jawaharlal Nehru: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि आज चुनाव के नतीजे आ जाएंगे, जिसके साथ ही इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि अगले पांच सालों तक देश में किसकी सत्ता रहेगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर पाएंगे? जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। क्या बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आज आखिरकार मिल जाएंगे।

17 साल तक पीएम रहे पंडित नेहरू

दरअसल, आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Modi and Jawaharlal Nehru) चुने गए थे। स्वतंत्रता संग्राम में आगे रहे जवाहर लाल नेहरू जब भारत के पहले प्रधानमंत्री बने तब वे लगभग 58 साल के थे और 17 साल तक पीएम पद पर काबिज रहे थे। जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को हुआ। भाई-बहनों में जवाहरलाल सबसे बड़े थे।

वहीं, पंडित जवाहर लाल नेहरू 1947 से 1964 तक 17 साल तक पीएम रहे। वे देश के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो चुनाव आयोग के अनुसार 1957 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने अकेले 371 सीटें जीती थीं, जब 1951 में पहले चुनावों के बाद नेहरू सत्ता में लौटे थे। यह चुनाव इसलिए भी खास था क्योंकि किसी भी एक राजनीतिक दल द्वारा लोकसभा चुनावों में जीती गईं सबसे अधिक लोकसभा सीटें थीं।

यह भी पढ़ें- नौकरशाहों का लोकसभा चुनाव में कितना बोलबाला, क्या कहती है 2019 की रिपोर्ट

पीएम मोदी करेंगे पंडित नेहरू की बराबरी?

वही, दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा का दावा है कि वह लगभग 350-370 सीटें जीतेगी। अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पंडित जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे, जो लगातार तीन बार चुने जाने वाले एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री थे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक भी लगा लेगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पता चलेगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगी और क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में तीसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग