Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी है...
Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting | Fifth Phase Voting | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों में यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट भी शामिल है। रायबरेली से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। सोनिया रायबरेली से 2004 से लेकर 2024 तक सांसद रहीं। अमेठी और रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। हालांकि, पिछले चुनाव में राहुल को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने अमेठी से इस बार किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। किशोरी को कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है। उनके पक्ष में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी रैली की थी। पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोटिग हो रही है।

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

यूपी की इन 14 सीटों पर होगी वोटिंग

यूपी की जिन 14 सीटों पर वोटिंग होगी, उसमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट शामिल है। लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैसरगंज से करण भूषण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार की इन सीटों पर वोटिंग

बिहार में पांचवें चरण में 4 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर और मधुबनी सीट शामिल है। सारण से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और हाजीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कौन है सबसे अमीर और गरीब उम्मीदवार?

महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग

महाराष्ट्र की जिन 13 सीटों पर वोटिंग होगी, उसमें ढुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल और मुंबई दक्षिण सीट शामिल है। मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

इन राज्यों में भी हो रही वोटिंग

झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों में कोडरमा, हजारीबाग और छतरा सीट शामिल है। ओडिशा की पांच सीटों बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलनगीर, कंधमाल और अस्का, बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग सीट पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। लद्दाख सीट से बीजेपी की तरफ से जामयांग शेरिंग नामग्याल चुनाव लड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा