Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश के हालातों से सीखें, बंटेंगे तो कटेंगे…सीएम योगी ने दिया बयान

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की चरमसीमा तक पहुंचेंगे।
CM Yogi Adityanath:

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम योगी ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नही हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत  होगा जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की चरमसीमा तक पहुंचेंगे। 

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था। लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं।”

औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था उसने चाल चली: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, “हम इतिहास जानते हैं। कुछ तो औरंगजेब का इस आगरा से भी संबंध था। इसी आगरा में हिंदवी पद बादशाही के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि तुम चूहे की तरह तड़पते रह जाओगे। हिंदूस्तान में तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे।”

ये भी पढ़ें- अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, “राजस्थान में महाराजा जसवंत सिंह इस मोर्चे को संभाल रहे थे। महाराजा जसवंत सिंह के महत्वपूर्ण सेनापति राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी थे। औरंगजेब ने कई बार कोशिश की, लेकिन कब्जा नहीं कर पाए। क्योंकि जहां राष्ट्रवादी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जैसे वीर हों, वहां कैसे कोई विदेशी आक्रांता कब्जा कर सकता है। यही हुआ भी, लेकिन औरंगजेब दुष्ट था, चालबाज था। उसने एक चाल चली। महाराजा दशरथ सिंह से संधि कर ली।”

सीएम योगी ने आगे कहा, “उसने कहा कि हम जोधपुर रियासत में कुछ नहीं करेंगे। लेकिन आप हमारा सहयोग कीजिए। उसने लालच दिया और कहा कि अफगानी हिंदुस्तान पर कब्जा होने जा रहा है। आपको मोर्चा संभालना पड़ेगा। वो धोखे से ले गया और उनकी हत्या कर दी।”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान समाप्त होगा या उसका भारत में होगा विलय, लखनऊ में बोले सीएम योगी 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार