Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

BJP Second Candidate List: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का एलान किया गया है।
BJP Second Candidate List

BJP Second Candidate List: भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का एलान किया गया है। कोकरनाग सीट से भाजपा ने चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर के नाम का एलान किया है।

इससे पहले भाजपा ने सुबह करीब 10 बजे 44 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था, लेकिन लिस्ट जारी करने के कुछ घटों बाद ही इसमें बदलाव कर दिया था और 15 प्रत्याशियों की नई सूची जारी की थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 44 प्रत्याशियों के नामों से बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहली लिस्ट में अपने नाम नहीं होने की वजह से नाखुश थे, जिस वजह से इस लिस्ट में संसोधन करके नई सिरे से जारी किया गया।

चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं, मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होगा विधानसभा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

पहले चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डी.एच. पोरा, कुलगाम, देवसर, दूरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवाड़ा, बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैड डेर, नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल।

दूसरे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

कंगन, गांदरबल, हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नपोरा, जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार, शरीफ, चदूरा, गुलाबगढ़, रियासी, श्री माता वैष्णो देवी, कालाकोट, सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी, बुद्धल, थन्नामंडी, सुरनकोट, पुंछ हवेली, मेंढर।

तीसरे चरण में इन सीटों पर मतदान

करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा, क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा, गुरेज, उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनानी, रामनगर, बनी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ, हीरानगर, रामगढ़, सांबा, विजयपुर, बिश्नाह, सुचेतगढ़, आर.एस. पुरा, जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग