Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सांसद कंगना रनौत के किसानों पर दिए विवादित बयान पर BJP ने झाड़ा पल्ला

BJP MP Kangana Ranaut: हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था।
BJP MP Kangana Ranaut

BJP MP Kangana Ranaut: हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान पर विपक्ष ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा था और कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। वहीं, विवाद को बढ़ते देख भाजपा ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। पार्टी ने एजराज जताते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार के बयान न दें।

जानें कंगना ने क्या कहा था इटरव्यू में

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में कहा था कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। इस बयान पर विपक्ष भाजपा लगातार हमलावर होती रही। कांग्रेस ने कंगना पर NSA के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है, लेकिन बीजेपी ने भी कंगना के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि ये उनका निजी बयान है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के हालातों से सीखें, बंटेंगे तो कटेंगे…सीएम योगी ने दिया बयान

बीजेपी ने जारी किया ऑफिशियल बयान

कंगना के विवादित बयान पर बीजेपी ने ऑफिशियल बयान जारी किया है। इसमें लिखा है, “भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान पार्टी मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से और पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं। बीजेपी की ओर से कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।”

ये भी पढ़ें- J&K में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड