Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का रखा इनाम, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आया था नाम

अनमोल बिश्नोई पर 18 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो फिलहाल अमेरिका में रहकर अनमोल बिश्नोई लॉरेन्स के गैंग को ऑपरेट कर रहा है।
Lawrence Bishnoi Brother Anmol Bishnoi

Lawrence Bishnoi Brother Anmol Bishnoi: NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। एनआईए की ओर से साल 2022 में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दर्ज मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। अनमोल बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दकी मर्डर केस में भी सामने आया है।

अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अपना सगा भाई है। अनमोल बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी शूटर्स से स्नैपचैट के जरिए संपर्क करने का आरोप है। उस पर आरोप है कि उसने शूटर्स को स्नैपचैट पर बाबा सिद्दीकी और जीशान की फोटो भेजकर सुपारी दी है।

अमेरिका में रहकर लॉरेन्स गैंग को कर रहा ऑपरेट

अनमोल बिश्नोई पर 18 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों की मानें तो फिलहाल अमेरिका में रहकर अनमोल बिश्नोई लॉरेन्स के गैंग को ऑपरेट कर रहा है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर वह गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बयान वायरल, लापरवाही पर SSP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जमानत पर रिहा होने के बाद भागा था विदेश

अनमोल बिश्नोई जोधपुर जेल में बंद था। 7 अक्टूबर 2021 को उसे जमानत पर रिहा किया गया था, जिसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। अनमोल बिश्नोई ने साल 2024 के अप्रैल महीने में सलमान की बालकनी पर हुई फायरिंग मामले की जिम्मेदारी भी ली थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल बिश्नोई (Lawrence Bishnoi Brother Anmol Bishnoi) का नाम आया था।

‘सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा, अगर…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड