Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। 96 वर्षीय आडवाणी को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया...
Lal Krishna Advani admitted in AIIMS KNOW BJP LEADER health update HERE IN DETAIL

Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

AIIMS में भर्ती हुए लालकृष्ण आडवाणी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री (Lal Krishna Advani) को उम्र संबंधित परेशानियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आडवाणी 2014 के बाद से ही राजनीति में एक्टिव नहीं हैं। हाल ही में आडवाणी की एक तस्वीर सामने आई थी, जब NDA दल का नेता संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर आए थे।

भारत रत्न से नवाजे गए हैं आडवाणी

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का जन्म 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी को इसी साल देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। इसके अलावा साल 2015 में उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़की पत्नी सुनीता, बोलीं- न आ पाएं बाहर

आडवाणी ने बीजेपी में संभाली ये जिम्मेदारियां

आडवाणी 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है। 

यह भी पढ़ें- कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दिन CBI की रिमांड पर रहेंगे CM केजरीवाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड