Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kupwara Encounter: मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
kupwara encounter: कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान में एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28-29 अगस्त की रात को तंगधार क्षेत्र में संभावित ‘घुसपैठ’ के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया था।

सेना और पुलिस ने शुरू किया घुसपैठ विरोध अभियान

चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिशों के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर 28-29 अगस्त की रात को तंगधार क्षेत्र में सेना और पुलिस ने घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है।

Bengal Bandh: बीजेपी ने बंगाल बंद का किया एलान, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; हुगली में रोकी ट्रेन

अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद राजौरी जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह ऑपरेशन 28 अगस्त को रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल इलाके में शुरू किया गया था।

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, “सर्च ऑपरेशन के दौरान 28 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे आतंकवादियों के बारे में पता चला था, जिसके बाद खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।”

उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने सुंदरबनी सेक्टर का किया दौरा

इससे पहले, बुधवार (28 अगस्त) को उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार (Lt Gen MV Suchindra Kumar) ने 16 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा (Lt Gen Navin Sachdeva) के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा बलों और ऑपरेशन की तैयारियों के बीच तालमेल के बारे में जानकारी दी गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा