श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Weather Update: दिल्ली में देर रात हुई झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा NCR का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार की देर रात कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। उमस से लोगों को परेशानी हो सकती है।
Weather Update| shreshth bharat

Weather Update: बीते दो हफ्तों से राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। आशंका जताई जा रही थी कि बारिश लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में खलल डालेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

वहीं, गुरुवार की देर शाम को दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को भारी उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज यानी 16 अगस्त के लिए दिल्ली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन गुड़गांव और फरीदाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून फिलहाल अपने वास्तविक पोजीशन पर आया है, जिसके वजह से उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली में अभी लगातार बारिश होगी।

बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में लगभग 140 से अधिक सड़के बंद

पहाड़ों पर भी कुछ ऐसा ही मंजर रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम, असम और मणिपुर के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि पहाड़ों पर पिछले 15 दिन से रिकॉर्ड बारिश हुई है। भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में लगभग 140 से अधिक सड़के बंद हो गई हैं। उत्तराखंड का भी हाल बेहाल है (Weather Update)।

IMD ने इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल का गंगा वाला इलाका, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

CAS ने विनेश फोगाट को दिया तगड़ा झटका, मेडल वाली अपील की खारिज

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने कहा कि सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, लक्षद्वीप और देश के तटीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

तूफान का भी जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने अरब सागर के कई हिस्सों, कर्नाटक और केरल के साथ-साथ 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना जताई है।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने हड़ताल का किया एलान, अस्पतालों को सेफ जोन घोषित करने की मांग

बंगाल की खाड़ी के कई हिस्से, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से, गंगा के मैदानी हिस्सों 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे और 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को इन इलाकों न जाने की सलाह जारी की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना